Sanganer Jaipur
पिंकसिटी जयपुर के सांगानेर क्षेत्र में जन्माष्टमी के पावन पर्व पर चैतन्य झांकी का आयोजन ।
इस पर्व पर राधा कृष्ण की झांकी के साथ कृष्ण के जन्म की सुन्दर चैतन्य झांकी भी सजाई गयी।
इस अवसर पर आस – पास के कई लोगो ने चैतन्य झांकियो का आनंद लिया।
इस अवसर पर मुख्य अथिति के रूप में सांगानेर क्षेत्र के विधायक श्रीमान डॉ. अशोक लाहोटी जी उपस्थित थे। उन्होंने झांकी की आरती की तथा झाकियों की तारीफ की और ब्रह्मा कुमारीज द्वारा समय समय पर किये जाने वाले कार्यक्रमों की प्रशंसा की।
इनके अलावा पार्षद श्रीमती सुमन गुर्जर के साथ श्रीमान मनमोहन जी तथा कांग्रेस प्रत्याक्षी श्रीमान पुष्पेंद्र भारद्धाज जी भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में कई बी. के. भाई-बहनें मौजूद थे। इस अवसर पर मालपुरा सेवाकेंद्र प्रभारी बी. के. जीत बहन के साथ बी. के. महेश भाई जी भी मौजूद थे।
Sanganer Jaipur
महाशिवरात्रि के पर्व पर अमरनाथ की विशाल झांकी
इस अवसर पर जयपुर राजापार्क सब जॉन इंचार्ज राजयोगिनी पूनम दीदी ने शिवरात्रि का यथार्थ अर्थ समझाया तथा सभी को सच्ची–सच्ची शिवरात्रि कैसे बनाएं यह भी बताया। कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी थी, जिसमें से श्रीमान पुष्पेंद्र भारद्वाज एमएलए प्रत्याशी तथा डॉक्टर रितेश कुमार अग्रवाल तथा श्रीमती प्रमिला बेरा प्रिंसिपल एम विंग्स एकेडमी मौजूद थे।
महाशिवरात्रि के पर्व पर कई भाई बहनों ने अमरनाथ के दर्शन कर अपने जीवन को धन्य बनाया। तथा राजयोग को अपने जीवन में अपनाने की प्रतिज्ञा भी की। इस अवसर पर आसपास के सभी सेवा केंद्रों से भाई– बहन उपस्थित थे।इस अवसर पर मालपुरा सेवा केंद्र प्रभारी बीके जीत बहन तथा दूदू सेवा केंद्र प्रभारी बीके शशि बहन तथा बी के महेश भाई जी भी उपस्थित थे।
अंत में सांगानेर सेवा केंद्र प्रभारी बी के पूजा बहन ने सभी मेहमानो को ईश्वरीय प्रसाद तथा सौगात प्रदान की।
सभी ने आरती करके प्रोग्राम का समापन किया।
Sanganer Jaipur
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सांगानेर ने आदर्श विद्या मंदिर सांगानेर जयपुर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया।
इस अवसर पर 50 से ज्यादा पौधे लगाए गए और कई बीके भाई बहनों ने कार्यक्रम में भाग लिया और प्रकृति को सकाश दिया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी सांगानेर सेवाकेंद्र प्रभारी बीके पूजा बहन ने सभी विद्यार्थियों को पेड़ पौधों का महत्व बताते हुए इनके प्रति हमारे कर्तव्य को भी बताया और इनको बचाने के लिए हमें सबसे पहले हमारी पहचान होना जरूरी है, जिससे हम प्रकृति के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रख सके और इसकी रक्षा कर सकें।
इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल श्रीमान दामोदर जी के साथ अन्य कई शिक्षक भी मौजूद थे।
अंत में सभी गणमान्य लोगों को ईश्वरीय सौगात और ईश्वरीय संदेश दिया गया।
Sanganer Jaipur
जयपुर के सांगानेर क्षेत्र में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बी के पूजा बहन ने विधार्थियो को बताया राजयोग मैडिटेशन के फायदे।
जयपुर के सांगानेर क्षेत्र में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बी के पूजा बहन ने विधार्थियो को बताया राजयोग मैडिटेशन के फायदे।
इस अवसर पर बी के पूजा बहन ने बताया की विधार्थी राजयोग मैडिटेशन को अपनाकर अपने सारे सपनो को पूरा कर सकता और अपने माता – पिता तथा अपने विधालय का नाम भी रोशन कर सकता है।
वहाँ पर मौजूद शिक्षकों को भी ईश्वरीय सन्देश दिया गया।
-
Sanganer Jaipur7 years agoपिंकसिटी जयपुर के सांगानेर सेवाकेंद्र द्वारा चार दिवसीय summer camp का आयोजन किया गया।
-
Vatika Sanganer7 years agoजयपुर के वाटिका सेवाकेंद्र द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
-
Sanganer Jaipur6 years agoमहाशिवरात्रि के पर्व पर अमरनाथ की विशाल झांकी
-
Sanganer Jaipur7 years agoजयपुर के सांगानेर क्षेत्र में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बी के पूजा बहन ने विधार्थियो को बताया राजयोग मैडिटेशन के फायदे।
-
NEWS8 years ago
Raj Yoga Shivir
-
NEWS7 years agoMother’s Day Celebrations
-
Airport Sanganer7 years agoबगरू विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती गंगा देवी को ईश्वरीय ज्ञान तथा ईश्वरीय सौगात देते हुए बी के आरती बहन के साथ बी के अमृता बहन।
-
Sanganer Jaipur7 years agoप्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सांगानेर ने आदर्श विद्या मंदिर सांगानेर जयपुर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया।














